Ghaziabad News: गाजियाबाद शहर से जुड़े गांवों और कस्बों में रहने वाले ग्रामीणों को भी अब शहर के मुख्य मार्गो से जोड़ने और उन्हें भी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो से यात्रियों के लिए मिनी बस सेवा शुरू की गई है। इस सुविधा के लिए 25 बसे शासन से मिलनी थी। जिनमें से 20 बसें गाजियाबाद को मिल चुकी है और अब यात्रियों को अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। यह बसें कौशांबी डिपो के अलावा हापुड़, लोनी और खुर्जा से भी चलाई जा रही है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आसानी से शहर आने-जाने में कोई परेशानी ना हो।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad news: मोदीनगर के इन तीन गांवों में दौड़ेगी मिनी बसें, 13 हजार से अधिक आबादी को होगा फायदा
25 में से 20 मिनी बसे मिली
UPSRTC के अधिकारियों के अनुसार, गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो से अब यात्रियों के लिए मिनी बस सेवा का सफर शुरू हो चुका है। परिवार निगम से चार मिनी बसे दी गई है। यह मिनी बसें कौशांबी से सौंदा और कौशांबी से अमराला रूट पर चलाई जा रही हैं। चलाई गई इन मिनी बसों में 42 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क पर परिवहन निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी देने और उन्हें भी शहर के मुख्य सड़कों से जोड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद ग्रामीण रूटों का सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद मुख्यालय को 25 मिनी बसों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से गाजियाबाद को 20 बसे मिल चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर बहनों को नहीं होगी परेशानी, परिवहन विभाग ने की ये तैयारी
इन रूटों पर चल रही बसें
गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो से सौंदा गांव, गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से अमराला गांव, हापुड़ से आसरा-मुरादपुर-नोएडा, हापुड़ से बझेड़ा- इकलेडी-मेरठ, हापुड़ से पिलखुआ-कौशांबी, हापुड़ से छपरौली-कौशांबी, हापुड़ से अलीपुर-कौशांबी, हरमपुर से लोनी-गाजियाबाद, सिरोरा से सलेमपुर-गाजियाबाद, लोनी बस डिपो से चांदी नगर, कोतवालपुर से गाजियाबाद, नसराबाद से लोनी-गाजियाबाद रूट पर फिलहाल बसें चलाई जा रहीं हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से प्रदेश के 8 जिलों के लिए दौडे़ंगी 20 एसी बसें, जानिए पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
28 mins agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
3 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
8 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
18 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines