Ghaziabad news : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार यानी 27 जून को 3 कोरोना के नए मामले सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 108 तक पहुंच गई है। इसमें से 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसके अलावा बाकी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। वहीं मरीजों के अलावा उनके परिवार के लोगों या संपर्क में अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
शुक्रवार को मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस
देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाजियाबाद जिला अस्पताल ने भी कोरोना की रोकथाम के लिए तैयारी पूरी किए हुए हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की जांच करने में जुटी है। शुक्रवार को जिले में 3 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 108 हो गई है। इसके अलावा अब तक 98 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविड जांच शुरू शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को किट उपलब्ध हो गई है।
जिले में 10 केस एक्टिव
सीएमओ के अनुसार, शुक्रवार को वसुंधरा के अहिंसा खंड़ निवासी एक व्यक्ति का करोना टैस्ट पॉजिटिव आया है। इनको पिछले पांच दिनों से बुखार चल रहा है। इसके अलावा आर्यनगर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। वहीं संजय नगर निवासी 36 वर्षीय युवक पिछले तीन दिनों से बुखार में हैं। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं 1 मरीज का निजी अस्पताल में रात चल रहा है। फिलहाल जिले में 10 केस एक्टिव हैं और 9 मरीज का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। इसके अलावा जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनके परिवार और संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines