हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ghaziabad News: दूसरी महिला से संबंध पर पत्नी ने पूछा सवाल तो भड़का पति; घर में लगाई आग, 10 लोग झुलसे

विज्ञापन
Ghaziabad News

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने घर को आग के हवाले कर दिया। इस हादसे में 10 लोग झुलस गए। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार लोनी क्षेत्र के तिलक नगर काॅलोनी में शुक्रवार देर रात सुरेश (40) की पत्नी रितु (36) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सुरेश ने गुस्से में आकर गैस की पाइप निकाल दी, जिससे कमरे में आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया।

लाइटर से लगाई आग

पुलिस के मुताबिक, गैस भरने पर रितु ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे और रेगुलेटर बंद कर दिया। इस बीच व्यक्ति ने लाइटर जला दिया, जिससे कमरे में आग लग गई और सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

दूसरी महिला से है अवैध संबंध

पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि आरोपी अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है, क्योंकि उसका किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। उपायुक्त ने बताया कि परिजनों की ओर लिखित शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

(https://www.whitestallion.com/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola