हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजियाबाद में हाथ से निकल जाएंगे 'सस्ते' प्लॉट! आज GDA की स्कीम का आखिरी दिन

गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का खास मौका है। GDA ने जो स्कीम निकाली है, उसे आज बंद कर दिया जाएगा। अगर आप भी इस स्कीम के जरिए गाजियाबाद में प्लॉट लेना चाहते हैं, तो आज ही अप्लाई कर दें। यहां देखिए योजना से जुड़ी पूरी जानकारी।

विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने इंदिरापुरम प्लॉट की एक स्कीम निकाली है, जिसके लिए आज आवेदन बंद होने जा रहे हैं। अगर आप भी भविष्य में घर बनाने के लिए या बिजनेस करने के लिए प्लॉट देख रहे हैं, तो प्राधिकरण की इस स्कीम में आज ही अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, GDA ये सभी प्लॉट्स घर बनाने के लिए, ओल्ड होम, बिजनेस, आर्ट गैलरी और मल्टीप्लेक्स के लिए निकाले हैं। इन प्लॉट्स का साइज अलग-अलग रहेगा। इस स्कीम की खास बात ये है कि इसके आवेदन के दो दिन बाद ही प्लॉट आपके नाम होगा, जानिए इसके लिए प्राधिकरण ने क्या तैयारी की है?

आज आवेदन की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में सरकार लोगों के लिए कई नई स्कीम लेकर आ रही है, ताकि इन शहरों का विकास किया जा सके। इसी कड़ी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम में ऐसे प्लॉट के लिए आवेदन मांगे हैं, जो बहुत समय से खाली पड़े हैं। इस स्कीम को 7 मार्च से शुरू किया गया और इसकी आखिरी तारीख आज यानी 22 मार्च है। अगर आप भी गाजियाबाद में किफायती दाम में प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि स्कीम के तहत प्लॉट का आवंटन भी इसी महीने कर दिया जाएगा, जिसके लिए प्राधिकरण ने नीलामी का आयोजन करने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: मुस्कान के प्रेमी साहिल का सामने आया सच, पिता और भाई इस काम के लिए भेजते थे पैसे

विज्ञापन

प्राधिकरण के मुताबिक, 22 मार्च को आवेदन बंद होने के बाद ही 25 मार्च को प्लॉट्स का नीलामी के लिए जरिए आवंटन किया जाएगा। आपको बता दें कि नीलामी का आयोजन हिंदी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में होगा, जो सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा। जो लोग इस योजना में हिस्सा लेना चाहते हैं, उनको आज ही आवेदन करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की साइट पर भी जा सकते हैं।

योजना से जुड़ी जानकारी

प्राधिकरण ने इन सभी प्लॉट्स को कन्वीनियंट शॉपिंग प्लॉट, क्योस्क दुकान प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, मल्टीप्लेक्स प्लॉट और ओल्ड होम के लिए निकाला है। जिसमें कोयल एन्क्लेव योजना में 7 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स, 2 प्राइमरी नर्सरी स्कूल प्लॉट,1 हायर सेकेंडरी स्कूल और 1 हेल्थ सेंटर के लिए प्लॉट दिए जाएंगे। इसके अलावा, इंदिरापुरम में ज्ञान खंड-3 में 17 दुकानों के लिए प्लॉट और 7 कन्वीनियंट शॉप के लिए प्लॉट निकाले गए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को मंजूरी, दोनों राज्यों को मिलेगा सीधा फायदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola