Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट में बीती रात काफी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, शनिवार रात को रेस्टोरेंट पर अचानक कुछ लोगों ने लाठी, डंडों और लोहे की रोड से हमला बोल दिया। इस दौरान रेस्टोरेंट में कई लोग बैठकर खाना भी खा रहे थे। रेस्टोरेंट में यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आखिर क्या था पूरा विवाद?
बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में अचानक हुई तोड़फोड़ और हंगामे के कारण खाना खा रहे लोग काफी डर गए। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात को सिहानी के रहने वाले दो युवक राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे। इस दौरान उनकी टेबल पर खाना देर से पहुंचने की बात को लेकर उनका रेस्टोरेंट कर्मियों से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच उस समय मामला सुलझ गया था। लेकिन शनिवार रात कुछ युवकों ने आकर रेस्टोरेंट में हमला कर दिया और तोड़फोड़ की।
होटल के बाहर 2 राउंड फायरिंग
मीडिया से बात करते हुए रेस्टोरेंट की एक कर्मचारी ने बताया कि वह काउंटर पर बिल काट रही थी और सभी खाना खा रहे थे। इतने में कुछ लोग आए और उन्होंने पहले होटल के बाहर 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद वह लोग लाठी, डंडों और लोहे की रोड के साथ रेस्टोरेंट के अंदर आए और सब कुछ तोड़ने लगे। महिला कर्मचारी ने बताया कि इस दौरान उसके हाथ और कमर में चोट लग गई है।
यह भी पढ़ें: ग्रेनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मठभेड़ में 25000 का इनामी और मोबाइल लुटेरे को लगी गोली; गिरफ्तार
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद के इस रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई युवक रेस्टोरेंट के अंदर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines