Ghaziabad News: गाजियाबाद में कार सवार युवकों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है। पुलिस में एक मामले की शिकायत लेकर जा रहे एक युवक पर थाने के सामने ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में ताजा अपडेट मिला है कि मुरादनगर थाना के SHO समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि गुरुवार सुबह काफी संख्या में मृतक के परिजन और ग्रामीण थाने के गेट पर एकत्र हो गए और शव रखकर हंगामा कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
गुरुवार की सुबह मृतक युवक के परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को थाने के सामने रखकर हंगामा किया है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी ग्रामीण और परिजनों को समझने का प्रयास करने में जुटे रहे। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुरादनगर थाने के कोतवाल सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और मृतक रवि के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के पास जा रहा था शिकायत करने
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित गांव मिल्क रावली निवासी रवि बुधवार रात अपने घर पर था। बताया गया है किसी बात को लेकर उसका एक युवक मोंटी से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर दूसरे युवक मोंटी ने अपने साथी के साथ उसके घर रवि के घर के बाहर हंगामा और मारपीट कर दी। इस पर आरोपियों की शिकायत करने के लिए रवि मुरादनगर थाने जा रहा था। बताया गया है कि दूसरे पक्ष के युवक भी थाने पहुंच गए। इसी दौरान आरोपियों ने रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा तफरी फैल गई।
ये भी पढ़ें-ग्रेटर नोएडा में 2 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पिता कैसे हुआ निर्दोष साबित, जानें पूरी वारदात
थाने के सामने हुई फायरिंग में लगी गोली
इस दौरान हुई फायरिंग में रवि गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। आनन फानन में घायल युवक रवि को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक रवि के परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना की सूचना ली।
थाने के गेट के सामने शव रखकर हंगामा
पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश करने करने में जुटी है। वहीं गुरुवार की सुबह मृतक युवक के परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को थाने के सामने रखकर हंगामा किया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी ग्रामीण और परिजनों को समझने का प्रयास करने में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें-नोएडा में इनकम टैक्स टीम का छापा, शेयर कारोबारी के घर को खंगाला
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
32 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines