हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ghaziabad Cylinder Blast: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग, रुक-रुककर फट रहे सिलेंडर

Ghaziabad Blast Video: दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई थी। जिसके बाद कई जबरदस्त धमाके हुए। घटना के वीडियो सामने आए हैं।

विज्ञापन

Ghaziabad Cylinder Blast : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर बड़ा हादसा हुआ। भोपुरा चौक के पास एक गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद एक के बाद एक धमाके होने लगे। धमाके इतने जोरदार थे कि इसकी आवाज 2-3 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती थी। धमाके के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें हर तरफ आग देखी जा सकती है।

एक के बाद एक जोरदार धमाके

यूपी के गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के दिल्ली वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर सुबह-सुबह ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद लगातार कई धमाके हुए, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में धमाकों की आवाज को साफ तौर पर सुना जा सकता है। जो वीडियो सामने आया है उसको करीब 2 से 3 किलोमीटर की दूरी से रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका। साथ ही अभी तक किसी तरह के नुकसान की भी कोई खबर सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Sambhal Violence: पाकिस्तानी मौलाना को वीडियो कॉल करने वाला अकील गिरफ्तार, जानें मामला

विज्ञापन

धमाके के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। लेकिन सिलेंडरों में लगातार होते धमाकों की वजह से वह ट्रक के पास तक नहीं जा पा रहे हैं। गैस सिलेंडर में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का इस पर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आज सुबह 4:35 बजे LPG सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। जहां पर फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आस-पास के मकानों को खाली कराया गया। 2-3 मकानों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।


ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी गर्लफ्रेंड, दंपती ने स्कॉर्पियो से रौंदकर मार डाला; ऐसे खुला राज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola