Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने जिलाधिकारी से अपने धर्म को बदलने के लिए गुहार लगाई है। यानी कहा है कि वह आमिर से अमित बनना चाहता है। जिलाधिकारी ने जब मामला की वजह जानी तो चौंक गए। इसी बीच आमिर की पत्नी का कहना है कि उसका पति नाटक कर रहा है।
डीएम ने ADM और SP को सौंपी जांच
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद डीएम के यहां मुगलपुरा निवासी आमिर ने फरियाद लगाई है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने कहा है कि वह इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। मामले को देखते हुए डीएम ने एसपी सिटी और एडीएम सिटी को जांच के निर्देश दिए।
चार माह की बेटी का पिता है आमिर
जब पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शादीशुदा है। फरवरी 2022 में उसका शादी गुलशफां के साथ हुई थी। दोनों की चार माह की बेटी भी है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह कट्टर मुस्लिम है। दूसरे समुदाय के लोगों से नफरत करता है।
जांच में सामने आया चौंकाने वाला तथ्य
आमिर की पत्नी गुलशफां ने खुलासा किया है कि उसका पति आमिर किसी साल 2014 से किसी लड़की से बातें करता है। वहीं आमिर ने पुलिस को बताया है कि वह उस लड़की से प्यार करता है। उसके लिए कुछ भी कर सकता है। इस पर आमिर की पत्नी ने कहा है कि उसका पति नाटक कर रहा है।
नोएडा में जॉब करती है लड़की
जांच में सामने आया है कि हिंदू लड़की उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की रहने वाली है। साल 2014 में दोनों की मुलाकात मुरादाबाद में हुई थी। यहां लड़की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आई थी। बताया गया है कि फिलहाल लड़की नोएडा की किसी कंपनी में नौकरी कर रही है।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
7 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
8 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
8 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines