News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादमनगर में चारों ने नमो भारत ट्रेन के स्टेशन से लाखों रुपये कीमत का केबिल चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने पीएसटी सिस्टम से लगभग 80 मीटर केबिल चोरी किया है। मामले की जानकारी मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया। स्टेशन के कर्मचारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस मामले में एनसीआरटीसी के एक अधिकारी थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एनसीआरटीसी के अधिकारी भुवनेश्वर कुमार के अनुसार, दिल्ली से मेरठ जाने वाली नमो भारत ट्रेन के अलग-अलग स्टेशनों से पीएसटी सिस्टम में लगे लगभग 80 मीटर से अधिक केबिल चोरी कर लिया है। चोरों ने पिछले एक सप्ताह में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी होने पर पूरे सिस्टम की जांच की गई। वहीं चोरी किए गए केबिल की कीमत दो लाख से अधिक रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एनसीआरटीसी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
बता दें कि फिलहाल नमो भारत ट्रेन का संचालन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक हो रहा है। बीती जुलाई माह में मेरठ साउथ से मेरठ शताब्दी नगर तक ट्रयल हो रहा था। इसके बाद मई से मेरठ के मोदीपुरम तक ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। मेरठ में नमो भारत ट्रेन के संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि जून में सीआरएस सर्वे रिपोर्ट आने के बाद रेपिड ट्रेन मेरठ शहर में दौड़ सकती है। चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी का निरिक्षण 20 जून के बाद होने की उम्मीद है। उनके निरिक्षण के दो सप्ताह बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।