Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम कार्यालय पर पिछले दो दिनों से डीएम सर्किल रेट के अनुसार संपत्ति कर के विरोध में धरने पर बैठे पार्षदों का नगर आयुक्त ने रविवार को धरना समाप्त करा दिया। इस दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने धरनारत पार्षदों के साथ बातचीत की और उनके साथ नाश्ता किया। जिसके बाद हुई वार्ता के बाद आपसी सहमति और नगरायुक्त के आश्वासन पर से पार्षदों ने अपने धरने को समाप्त कर दिया है।
शुक्रवार दोपहर से दे रहे थे धरना
बता दे कि पिछले दिनों नगर निगम कार्यालय पर हुई बोर्ड बैठक के दौरान बढ़े हुए संपत्ति कर को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया था। इसके बाद बोर्ड बैठक में इसे निरस्त कर दिया गया था। पार्षदों का कहना है कि निरस्त होने के बाद भी शहर के लोगों को डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर के बिल भेजे जा रहे हैं। इसका विरोध करते हुए शुक्रवार दोपहर से पार्षद नगर निगम के कार्यालय पर धरने पर बैठे थे। रात के समय भी धरना दे रहे पार्षद कार्यालय पर ही रहे थे। वहीं शनिवार रात में नगर निगम मुख्यालय की बिजली भी काट दी गई थी।
नगर आयुक्त ने कराया धरना समाप्त
रविवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक धरनारत पार्षदों के बीच पहुंचे और उनसे बात की। इस दौरान कावड़ यात्रा को देखते हुए और जनहित में आपसी सहमति पर पार्षदों ने अपना धरना समाप्त कर लिया। पार्षद गौरव के अनुसार, आपसी सहमति से कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। इस समय ज्यादातर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी कावड़ यात्रा में लगी हुई है। कावड़ यात्रा समाप्त होने के बाद सदन की बैठक में प्रस्ताव रखकर मेयर के समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines