हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा, बढ़े हुए हाऊस टैक्स को वापस लेने की मांग

Ghaziabad News: गाजियाबाद में नगर निगम में सोमवार को होने वाली बोर्ड बैठक से पहले जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान बढ़े हुए हाऊस टैक्स को वापस लेने की मांग करते हुए पार्षदों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
बोर्ड बैठक में होता हंगामा

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार को हुई नगर निगम की बैठक में हाऊस टैक्स वृद्धी के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। सोमवार को टैक्स वृद्धी का विरोध कर रहे पार्षद बैठक से पहले ही कार्यालय पर एकत्र हो गए और बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामा करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नाराज पार्षदों ने साफ कहा कि जब तब बढ़ा हुआ हाऊस टैक्स वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य ने हंगामा कर रहे पार्षदों को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर पार्षद नहीं माने और नारेबाजी करते रहे।

पोस्टर-बैनर लेकर पार्षदों ने की नारेबाजी

काफी हंगामे के बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक में गाजियाबाद से भाजपा सांसद अतुल अग्रवाल, विधायक संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल समेत अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद और विधायक ने भी हाऊस टैक्स वृद्धी के प्रस्ताव को वापस लेने की बात कही। इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि आम जनता को अधिक टैक्स की मार झेलनी पड़ रही है। लोगों को बढ़े हुए टैक्स दर के कारण परेशान हो रही है। इसलिए इस बढ़े टैक्स को वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान काफी हंगामा होता रहा और विरोध कर रहे पार्षद हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी करते रहे।

क्या बोली महापौर सुनीता दयाल

इस दौरान माहापौर सुनीता दयाल ने कहा कि शहर में बने हुए मॉल पर कम से कम 6 करोड़ रुपये का टैक्स लगना चाहिए था, मगर उन पर लाखों रुपये का टैक्स ही लगा है। इसके अलवा शहर में बहुत सी ऐसी प्रोपर्टी हैं, जिन पर टैक्स लगना चाहिए था, मगर नहीं लगा है। पहले ऐसी प्रोपर्टी को चिन्हित करके उन पर टैक्स लगाया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग सामने आकर जानकारी दें। जिन लोगों ने कई मंजिला मकान बना रखा है, मगर टैक्स एक मंजिल का ही दे रहें है। ऐसे लोगों के बारे में बताएं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola