गाजियाबाद जिले के मोदीनगर तहसील पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि तहसील के कर्मचारियों द्वारा किसानों की खसरा-खतौनी में नामों का संसोधन नहीं कर रहें है और ना ही अंशु त्रुटी का संसोधन किया जा रहा है। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे है। इस दौरान धरनारत किसानों को अधिकारियों ने काफी समझाने का प्रयास किया, मगर किसान धरने पर बैठे रहे। लगभग पांच घंटों तक किसानों का धरना चला। इसके बाद नायाब तहसीलदार ने किसानों से बात करके आश्वासन दिया है।
किसानों को झेलनी पड़ रही परेशानी
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के नेतृत्व में मोदीनगर तहसील से जुड़े गांवों के किसान उपजिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान किसानों ने धरना देते हुए आरोप लगाया कि तहसील में बिना सुविधा शुल्क लिए कोई काम नहीं होता है। किसानों का कहना था कि जानबूझकर किसानों की खसरा-खतौनी में गलत नाम और अंश दर्ज किए गए है। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान इन्हे ठीक कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहें हैं, मगर ना तो इन्हे ठीक किया जा रहा है और ना ही किसानों की सुनवाई हो रही है।
पांच घंटों तक चला धरना
इस दौरान किसान कार्यालय में धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने के दौरान तहसील के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसान नहीं माने। इसके बाद नायाब तहसीलदार ने किसानों की समस्या सुनी और उन्हे जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। लगभग पांच घंटों तक चले धरने के बाद किसान माने और धरना समाप्त किया। इस दौरान किसानों ने मांग की है कि जिन किसानों की खसरा-खतौनी में नाम गलत है और अंश त्रुटी है उनका संसोधन किया जाए। इस दौरान किसान दुष्यंत, विनीत, आकाश, रिंकू, प्रवीन आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 hr agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
2 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
3 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
20 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
22 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
23 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines