Ghaziabad News: मोदीनगर और आस-पास के गांव में रहने वाले लोखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रविवार से मोदीनगर के राज चौराहे पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस ओवब्रिज की मांग काफी वर्षों से की जा रही थी। इस मांग के पूरे होने से अब मोदीनगर सहित आस-पास के गांव में रहने वाले लोगों को यहां लगने वाले जाम की समस्या से राहत मिलेगी। रेलवे फाटक बंद होने पर हापुड़ रोड से दिल्ली-मेरठ मार्ग तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। सेतू निगम द्वारा यह आरओबी लगभग दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भी यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा और और यात्रियों का भी समय बचेगा।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा एनसीआर का नया चेहरा, नगर निगम में शामिल हो सकते हैं यह 22 गांव, मांगे गए नक्शे
आरओबी के डिजाइन में किया गया बदलाव
मोदीनगर के राज चौराहे पर बनने वाला यह आरओबी ‘वाई’ आकार में बनाया जाएगा। रेलवे फाटक से हापुड़ रोड पर गाजियाबाद की ओर 325 मीटर और मेरठ की ओर 905 मीटर तक इसका विस्तार होगा। पूर्व में व्यापारियों और नागरिकों के विरोध के कारण इसके नक्शे में बदलाव किया गया है। जिससे इसके निर्माण कार्य में कुछ देरी हुई। अब संशोधित योजना के अनुसार काम शुरू किया गया है। यह पुल दोनों दिशाओं में यातायात को सहज बनाएगा और जाम की समस्या को स्थायी समाधान देगा। वर्षों से जिस परेशानी का सामना नागरिक कर रहे थे, अब जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी शुरू
रेलवे लाइन पर आरओबी के निर्माण के लिए ज़रूरी ज़मीन की व्यवस्था की जा रही है। राजचौपले से मेरठ और गाजियाबाद की ओर डिवाइडर के बीच 16.76 मीटर सड़क लोक निर्माण विभाग की है। वहीं 7.24 मीटर भूमि निजी है। नगरपालिका अब निजी भूमि का अधिग्रहण शुरू करने जा रही है। निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पेड़ों की कटाई का काम भी किया जा रहा है। जिसमें अधिकांश पेड़ हटाए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में बिजली लाइन को भी शिफ्ट करने का कार्य शुरू हो जाएगा, ताकि निर्माण के दौरान किसी तरह की कोई बाधा न आए।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मोदीनगर के युवाओं के लिए अच्छी खबर, क्षेत्र को मिला पहला प्राइवेट विश्वविद्यालय
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines