गाजियाबाद की भोजपुर थाना पुलिस ने मणिपुर से ट्रक में स्क्रेप के माल के नीचे छिपाकर लाई जा रही तस्करी की 140 क्विंटल टीक सागौन की लकड़ी बरामद की है। बताया गया है कि यह लकड़ी हरियाणा में ले जाई जा रही थी और इसकी कीमत बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये है। पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपयों से पूछताछ कर रही है। पुलिस लकड़ी मंगवाने वाले हरियाणा निवासी तैयब और साकिर नाम के सप्लाइयरों को तलाश करने में जुटी है।
बरामद लकड़ी की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना पुलिस को रविवार देर रात ट्रक में छिपाकर कीमती लकड़ी की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें स्क्रेप के माल के नीचे छिपाकर रखी गई लगभग 140 क्विंटल टीक सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई लकड़ी की कीमत बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उस लकड़ी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से हरियाण ले जा रहे थे।
हरियाणा के सप्लायरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के पास से चार फर्जी ई-वे बिल बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी ने बाया कि वह यह लकड़ी इंफाल से हरियाणा ले जा रहे थे। इन बिलों का प्रयोग वह रास्तें में पुलिस और अन्य विभाग से बचने के लिए करते है। जांच में पता चला है कि हरियााण के सप्लायर तैयब और साकिर नाम के दो लोगों ने यह लकड़ी मंगवाई थी। पुलिस दोनो आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
11 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines