गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में खेतों में पानी चलाने गए एक किसान की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। अन्य किसान खेतों में पहुंचे, तो उनका शव लहू लुहान हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची भोजपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
धारदार हथियारों से किया गया हमला
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में 80 वर्षीय जगत सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि शनिवार सुबह जगत सिंह अपने खेतों में पानी चलाने के लिए गए थे। इसके बाद वह दोपहर तक भी घर नहीं लोटे। दोपहर के समय गांव के अन्य किसान अपने खेतों में जा रहे थे, तो उन्होंने जगत सिंह के शव को लहू लुहान हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
खुलासे के लिए टीम का किया गया गठन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना भोजपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि मृतक के सिर, पेट और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं और धारदार हथियार से हमला किया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines