Miscreants Looted Petrol Pump In Ghaziabad: गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया स्थित पेट्रोल पंप पर बीती रात लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 30 हजार का पेट्रोल और डीजल भरवाने समेत ऑटोमाइजेशन मशीन भी लूटकर फरार हो गए। इस दौरान गार्ड को बुरी तरह घायल कर दिया गया।
कब का है मामला?
घटना रात करीब 2 बजे की है, जब कार सवार बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी चालाकी से पहले गाड़ी में पेट्रोल और डीजल भरवाया। फिर अचानक हथियार निकालकर वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाने लगे। बदमाशों ने न सिर्फ पेट्रोल पंप से हजारों का ईंधन लूटा बल्कि ऑटोमाइजेशन मशीन भी उखाड़कर ले गए। वारदात के दौरान गार्ड ने जब रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन में भारी आक्रोश
इस घटना के बाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन में भारी आक्रोश है। एसोसिएशन ने बैठक कर साफ कर दिया है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द खुलासा नहीं करती तो वे हड़ताल पर जाएंगे। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सभी पेट्रोल पंप बंद कर देंगे और बड़ा आंदोलन होगा। एसोसिएशन के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि अगर बदमाशों पर जल्द शिकंजा नहीं कसा गया, तो उनका काम करना मुश्किल हो जाएगा।
जांच में जुटी है पुलिस
एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बीती रात थाना मसूरी पर एक सूचना मिली कि पेट्रोल पंप जो नहर चौकी क्षेत्र पर स्थित है, वहां लूट हुई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल पंप बंद हो जाने के बाद वहां बदमाशों ने खुद पेट्रोल पंप को चालू कर उसमें से डीजल और पेट्रोल अपने साथ लाए केन में भर लिया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मियों से मार-पीट की गई और फरार हो गए। बता दें, गाजियाबाद में बीते दिनों सिहानी गेट थाना क्षेत्र में 10 लाख 70 हजार रुपए की लूट हुई है, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें- 11 जिलों में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं खरीद सकेगा जमीन, क्यों उत्तराखंड सरकार ने लिया ये फैसला
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
7 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines