Ghaziabad gang rape case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मामला मसूरी एरिया का है। इसी इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी के साथ वारदात हुई है। किशोरी अपनी ताई के घर जा रही थी। सोमवार को दो युवक उसको जबरदस्ती एक घर में ले गए। वहां उससे बंधक बनाकर दरिंदगी की गई। इस दौरान एक आरोपी घर के बाहर खड़ा हो गया। वह पहरा देता रहा, दूसरा युवक किशोरी के साथ अंदर शर्मनाक काम करता रहा।
किशोरी जब ताई के घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां ने तलाश शुरू की। मां ने पहरा दे रहे युवक को देखा। फिर अपनी बेटी को कमरे में दूसरे लड़के के साथ देखा। लड़की बिना कपड़ों में थी। जिससे रेप किया जा रहा था। मां को किशोरी ने आपबीती बताई। मां ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे 15 साल की लड़की अपनी ताई के घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे अमन और दानिश मिल गए। दोनों आरोपी किशोरी को जबरदस्ती अपने पुराने घर में ले गए।
कमरे में आते ही मां के गले लग गई बेटी
यहां दानिश ने उसकी बेटी का मुंह बंद कर रेप किया। अमन ने कमरे के बाहर खड़े होकर रखवाली की। उनकी बेटी की तलाश में वह आ रही थी। कमरे के बाहर अमन दिखा। जिससे बेटी के बारे में पूछा गया, तो आरोपी घबरा गया। इसी दौरान कमरे से बेटी की चीख-पुकार सुनाई दी। उसने अमन से दरवाजा खोलने को कहा। लेकिन अमन ने नहीं खोला। फिर आरोपी को हटाकर दरवाजा खोला, तो अंदर बेटी और दानिश दिखे।
यह भी पढ़ें-शब्द हत्याकांड: सौतेली मां और सहेली ने 20 मिनट दबाया गला, मरने के बाद छोड़ा; YouTube से सीखा मर्डर का तरीका
किशोरी मां को देखते ही उसके गले लग गई। किशोरी ने बताया कि दानिश ने उससे गलत काम किया। अमन ने गलत काम करने में उसकी मदद की। इसके बाद महिला बेटी को लेकर अपने घर पहुंची और पति को वारदात के बारे में बताया। पति ने पुलिस के पास जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
15 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines