उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने कुछ स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां जन्मदिन मनाने के दौरान इन लोगों ने कार की छत पर चढ़कर पटाखे फोड़ने के बाद हवा में नोट उड़ा रहे थे। इसका वहां पर खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तीन स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडियो में तीन लोगों को एक अपार्टमेंट परिसर के अंदर कार की छत पर खड़े होकर आतिशबाजी करते देखा जा रहा है। घटना रविवार रात गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके की है। वीडियो को अपार्टमेंट मालिकों के यूनियन द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपियों पर कार्रवाई की है।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने कहा कि थाना नन्दग्राम से सम्बन्धित एक वीडियो जिसमें कुछ लोग बर्थडे मनाते हुए रील बना रहे हैं। इसमें उन्होने आपत्तिजनक शब्दाबली का प्रयोग किया है एवं हुड़दंग करते हुए दिख रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए अभियोग पंजीकृत कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 24 सेकंड की क्लिप में तीन लोगों को कार की छत पर खड़े होकर और आतिशबाजी करते और लोगों से बहस करते हुए देखा जा रहा है। इसके बाद एक व्यक्ति हवा में नोट फेंकने लगता है इसके बाद तीनों लोग तस्वीर के लिए पोज देते हैं। जब युवक स्टंट कर रहे थे तो उनके वाहन के पीछे एक पुलिस की गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें : कुत्ते की ‘गंदगी’ का विरोध करने पर बौखलाई मालकिन, डॉगी का पट्टा खोल कर महिला को कटवाया
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines