गाजियाबाद में मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल पर दोपहिया वाहनों की एंट्री पर बैन, पढ़ें डिटेल

गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल पर दोपहिया वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। गाजियाबाद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया है।

Ghaziabad News (1)
विज्ञापन

गाजियाबाद प्रशासन ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर सख्ती करने का बड़ा फैसला लिया है। अब अगर कोई दोपहिया वाहन इन हाईवे पर चलता पाया गया, तो सीधा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन की एंट्री प्रतिबंधित है। इससे पहले यहां सिर्फ चालान किया जाता था, जो करीब 20 हजार रुपये होता था।

अब तक सिर्फ कटता था चालान

मालूम हो कि अभी तक ईस्टर्न फेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का सिर्फ चालान कटता था। इन वाहनों का चालान 20 हजार रुपये तक होता है। लेकिन अब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। एडीएम सिटी गंभीर सिंह की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

प्रशासन का बड़ा फैसला

इस बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधारने के लिए NHAI को भी निर्देश दिए गए। एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने बताया कि हम चाहते हैं कि हाईवे पर हादसे कम हों। यहां कई बार हादसे देखने को मिलते हैं, जिसमें ज्यादातर दोपहिया वाहन शामिल होते हैं। लोगों का जीवन बेहद ही जरूरी है। इसलिए सड़क सुरक्षा की बैठक में फैसला लिया गया है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक होगी। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गाजियाबाद के एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद प्रशासन के इस फैसले से हाईवे पर यात्रा और सुरक्षित होगी। वैसे, अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस फैसले से सड़क हादसों में कितनी राहत मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ