Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित होटल प्लूटो के पहले तल पर बने अबाउट ड्रिंक रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. अचानक लगी आग के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. जिसके बाद पुलिस की टीम और दमकल विभाग की कई गाडियां मौके पर पहुंची. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह के होटल के दूसरे तल पर फंसे लगभग 15 लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर उनकी जान बचाई. जिसके बाद दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
जानकारी के अनुसार, साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित होटल प्लूटो के पास बने अबाउट ड्रिंक रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई. अचानक लगी आग के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान फायर स्टेशन को सूचना मिली कि राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित होटल प्लूटो में आग लग गई है. सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी दो फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे. वहां पहुंचने पर पता चला कि आग होटल के पहले तल पर बने अबाउट ड्रिंक रेस्टोरेंट में लगी थी.
15 लोगों को निकाला बाहर
इस दौरान रेस्टोरेंट के पास बने होटल प्लूटो में लगभग 10 से 15 लोग फंसे हुए थे. जिसके बाद फायर कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी एग्जिट सीढ़ियों के मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली और फायर स्टेशन कोतवाली से भी अतिरिक्त गाड़ियां मंगाई गईं. जिसके बाद टीम ने चारों तरफ से आग पर पानी की बौछार करके बुझा दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. गनीमत रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
7 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
18 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
20 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines