गाजियाबाद के नए बस स्टैंड के पास बने महामाया स्टेडियम में खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए मुख्य गेट से खेल ग्राउंड तक लाइटें लगाने का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। लाइटों के लगने से सुबह जल्दी और शाम को स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को काफी राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने पिछले महिने हुई बैठक के दौरान स्टेडियम में लाइटें लगाने के निर्देश दिए थे।
अंधेरा होने के बाद खिलाड़ियों को होती है परेशानी
गाजियाबाद का महामाया स्टेडियम काफी बड़ा स्टेडियम है। यहां सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपने-अपने खेलों का अभ्यास करने के लिए आतें हैं। इस स्टेडियम में लगभग सभी खेलों का अभ्यास कराया जाता है। इस स्टेडियम में सुबह के मुकाबले में शाम के समय अधिक खिलाड़ी अपने खेलों का अभ्यास करने के लिए आतें है। इस स्टेडियम के मुख्य द्वार से खेल ग्राउंड़ तक प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम और सुबह जल्दी अपने खेलों का अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। पिछले महिने इसी स्टेडियम में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन किया गया था।
जल्द शुरू होगा लाइटें लगाने का काम
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्टेडियम के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की थी और अधिकारियों को स्टेडियम में आने वाले सभी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अधिकारियो को स्टेडियम के मुख्य गेट से खेल ग्राउंड तक लाइटे लगवाने के भी निर्देश दिए थे। वहीं इस मामले में जिला उप खेल क्रीडाधिकारी के अनुसार, जल्द ही स्टेडियम में लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे स्टेडियम आने वाले खिलाडियों को शाम के समय काफी सुविधा मिलेगी और स्टेडियम में प्रकाश की ओर भी अधिक बेहतर व्यवस्था होगी। लगाई जाने वाली लाइटों की रोशनी पार्किंग तक आएगी। इसके अलावा क्रिकेट ग्राउंड के चारों ओर भी लाइटें लगाई जाएंगी।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
7 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
7 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
8 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines