Ghaziabad Luxury Flats : गौतमबुद्ध नगर के बाद अब गौड़ ग्रुप गाजियाबाद में धूम मचाने के लिए आ गया। गौड़ ग्रुप का नया प्रोजेक्ट गौड़ एनवाईसी रेजिडेंस गाजियाबाद में नई ऊचाइयों को छू रहा है। न्यूयॉर्क स्टाइल के रजिडेंशियल अपार्टमेंट में 3000 करोड़ रुपये से अधिक की प्री बुकिंग हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट को अभी सिर्फ रेरा से ही अनुमति मिली है। इसके 48 घंटे के अंदर गौड़ ग्रुप के फ्लैट्स खरीदने के लिए 300 से अधिक आवेदन आ गए। आइए इस फ्लैट्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ जानते हैं।
जानें कीमत से लेकर सबकुछ
गाजियाबाद में गौड़ एनवाईसी रेजिडेंसेस को न्यूयॉर्क स्टाइल में बनाया जा रहा है। इस जिला का यह पहला ऐसा अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट है, जो 11.80 एकड़ में तैयार हो रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत 32-32 फ्लोर के 10 टावर बनेंगे। फ्लैट्स में 4-4 बेडरूम के साथ एक सर्वेंट क्वार्टर भी होंगे। इस प्रोजेक्ट में 1200 लक्जरी फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 2.5 करोड़ रुपये होगी। साथ ही 118 मीटर लंबा स्विमिंग पूल और मैडिसन स्क्वायर के लिए क्लब हाउस भी होगा।
यह भी पढ़ें : सस्ता फ्लैट लेने का एक और मौका, लोन दिलाने के लिए DDA ने लगाए कैंप!
इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत 3000 करोड़ रुपये
अगर नोएडा की बात करें तो वहां गौड़ सिटी के नाम से कई फ्लैट्स बने हुए हैं। अब इस डेवलपर की नजर गाजियाबाद में है। गाजियाबाद में बन रहे गौड़ एनवाईसी रेजिडेंसेस की कुल कीमत 3000 करोड़ रुपये से अधिक है। यह प्रोजेक्ट एनसीआर की रियल एस्टेट जगत में कीमत के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
यह भी पढ़ें : घर खरीदने का सपना अब होगा पूरा! आ गई DDA की ‘Sasta Ghar’ स्कीम, जानें रेट और लोकेशन
गाजियाबाद में बढ़ी लक्जरी फ्लैट्स की डिमांड
आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग से पता चलता है कि अब गाजियाबाद में भी लक्जरी फ्लैट्स की डिमांड बढ़ रही है। नोएडा और गुरुग्राम के बाद अब 4BHK अल्ट्रा लक्जरी फ्लैट्स की मांग में गाजियाबाद भी है। इसे लेकर गौड़ ग्रुप के डायरेक्टर सार्थक गौड़ का कहना है कि इस प्रोजेक्ट की सफलता की वजह ग्राहकों का भरोसा है। पिछले 30 वर्षों में गौड़ ग्रुप ने करीब 65,000 घर बनाए, जहां लोग आज खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
44 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
21 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
21 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines