शक्ति सिंह
Ghaziabad Loni Neighbor Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लोनी में एक शख्स ने अपने पड़ोसी की हत्या करके उसे 8 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया और उसके ऊपर पलंग बिछाकर आराम से सो गया। इस मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
गली नंबर 4 का मामला
ये मामला गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी के राजीव गार्डन गली नंबर 4 का है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, वहीं आरोपी की पहचान अंकित पांचाल के तौर पर हुई। दीपक और अंकित दोनों ही पड़ोसी थे। मृतक दीपक मूल रूप से बागपत के दोघट का रहने वाला था। दीपक के साथ उसका परिवार भी रहता था।
अचानक गायब हो गया दीपक
सोमवार से दीपक अचानक गायब हो गया। परिवार ने दीपक की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस में दीपक के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई। दीपक अंकित के घर के पास ही रहता था। जब दीपक का परिवार भी उसकी तलाश कर रहा था। इसी बीच अंकित पांचाल के पिता पप्पू पांचाल ने देखा कि घर में एक जगह काफी मिट्टी पड़ी है और टाइल भी हटी हुई है। जब उन्होंने इस बारे में अंकित से पूछा तो अंकित ने कोई जवाब नहीं दिया और घर से फरार हो गया। इसके बाद अंकित के पिता ने अपने बेटे अर्जुन को इस बारे में बताया। अर्जुन को कुछ गड़बड़ी महसूस हुई तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जब उस जगह की खुदाई की तो वहां से लाश बरामद हुई, जो पड़ोस में रहने वाले दीपक की थी। पुलिस के अनुसार लाश को 8 फीट गहरे गड्ढे में दफन किया गया था। इसके साथ ही दीपक के लापता होने का भी सारा राज खुल गया।
साथ में काम करते थे दीपक और अंकित
इस मामले की जांच कर रहे अंकुर विहार एसीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव पड़ोसी के घर में दबा हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। खुदाई के दौरान शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक दीपक और आरोपी अंकित गुरु-चेले थे। आरोपी अंकित पांचाल मृतक दीपक के साथ पीवीसी पैनल और इंटीरियर का काम करता था। दीपक ने ही अंकित को इंटीरियर का काम सिखाया था।
घर में नहीं लगी भनक
एक बार किसी काम को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई, जिसके बाद दोनों अलग-अलग काम कर रहे थे। इस दौरान पिछले कई दिनों से इनके बीच विवाद चल रहा था, 2-3 बार तो लड़ाई भी हो गई थी। इसी विवाद के चलते अंकित ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गड्ढा इतनी तेजी से खोदा कि किसी को घर में भनक न लगे। परिवार के मुताबिक, अंकित के कमरे से कुछ आवाज तो आ रही थी, लेकिन इस बात का एहसास नहीं हुआ कि लाश छिपाने के लिए यह सब कर रहा है। हत्या की जानकारी होने पर दीपक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
13 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
16 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
17 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
19 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
22 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines