Nand Kishor Gurjar Statement : गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ तक अधिकारियों के भ्रष्टाचार के सबूत पहुंचे चाहिए। साथ ही भाजपा विधायक ने दावा किया कि उनकी सरकार में प्रतिदिन हजारों गायों की हत्या हो रही है। इसे लेकर नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने बयान में कहा कि वे गौ हत्या से काफी दुखी हैं। उनकी ही सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गौ हत्याएं हो रही हैं। अधिकारी गौ हत्या का पैसा ले रहे हैं, इसलिए सारी गायें साफ हो जा रही हैं। चारों तरफ लूट मची हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ये सारी बातें पहुंचनी चाहिए।
यह भी पढे़ं : Chandan Gupta Murder Case : कासगंज के चंदन हत्याकांड में आया NIA कोर्ट का फैसला, 28 दोषियों को उम्रकैद
बीजेपी विधायक ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप
उन्होंने सूबे और गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि इन सबके मुखिया चीफ सेक्रेटरी हैं। कमिश्नर साहब बार-बार कहते हैं कि चीफ सेक्रेटरी बैठे हुए हैं, ऐसे 300 विधायक घूमते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने नैतिकता के आधार पर चीफ सेक्रेटरी से इस्तीफा की मांग की।
यह भी पढे़ं : ‘हिम्मत है तो पैर नहीं, सीने में गोली मारो’, योगी सरकार के मंत्री का STF पर हमला
उनकी हत्या हो चुकी है तैयारी : नंदकिशोर गुर्जर
लोनी के विधायक ने कहा कि उनकी हत्या भी करा सकते हैं, इसकी वे तैयारी कर चुके हैं। इसके लिए 9 एमएम की 25 पिस्टलें भी खरीदी जा चुकी हैं। वे ऐसे अपराधियों को तीन दिनों में पकड़वा देंगे। हालांकि, इसकी बात बाद में करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार प्रमाणित हो चुका है और गायें कट रही हैं। गरीब आदमी के बच्चे को बंद किया गया। उनकी सीपी और चीफ सेक्रेटरी से कोई बैर नहीं है। न वे कभी उनसे मिले और न ही बात करते हैं। वे सिर्फ जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
37 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines