Ghaziabad Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: BJP के अतुल गर्ग आगे, जीत के करीब

Ghaziabad Lok Sabha Chunav Live: यह वीवीआईपी सीट है, इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा जनरल वीके सिंह यहां से दो बार चुनाव जीते हैं, इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

Ghaziabad Lok Sabha Election Result

LIVE Ghaziabad aam chunav Vote Counting Result 2024

Ghaziabad Lok Sabha Election: BJP के अतुल गर्ग इस सीट पर आगे चल रहे हैं। देश की 18 वीं लोकसभा गठन के लिए नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गाजियाबाद लोकसभा सीट एनसीआर की हॉट सीट में से एक है। यहां इस बार BJP की साख दांव पर है। वहीं, बसपा ने इस बार सपा से अलग होकर चुनाव लड़ा है, जिससे उसे कितना वोट शेयर का फायदा या नुकसान हुआ यह मतगणना खत्म होने के बाद में पता चलेगा।

विज्ञापन
नंबर  लोकसभा  आगे  पीछे 
1  गाजियाबाद  BJP (अतुल गर्ग)  डॉली शर्मा  (CON)

2019 लोकसभा चुनाव में जीते थे वीके सिंह

बता दें इस बार 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान में यहां वोटिंग हुई थी, जिसमें कुल करीब  51.37 प्रतिशत मतदान हुए हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के वीके सिंह चुनाव जीते थे। उन्हें कुल 944503 वोट मिले थे। उनके बाद सपा के सुरेश बंसल ने 443003 वोट प्राप्त किए थे। जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार डॉली शर्मा को 111944 वोट मिले थे।

विज्ञापन

गाजियाबाद सीट पर कौन-कौन थे उम्मीदवार

इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। प्रमुख पार्टियों की बात करें तो यहां से बीजेपी ने पूर्व मंत्री और दो बार पूर्व विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया था। कांग्रेस ने यहां से युवा नेता और पार्टी के चेहरे डॉली शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं, बसपा के उम्मीदवार नंद किशोर पुंडीर थे, जो पहले बीजेपी में थे और पेशे से ठेकेदार हैं। यह वीवीआईपी सीट है, इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा जनरल वीके सिंह यहां दो बार चुनाव जीत थे, लेकिन इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

गाजियाबाद लोकसभा के बारे में ये भी जानें

विज्ञापन
  • इस सीट पर लोनी, गाजियाबाद, धौलाना, मुरादनगर और साहिबाबाद पांच विधानसभा
  • 50 लाख से ज्यादा की आबादी, ग्रामीण और शहरी मिलाकर
  • सीट पर 70 प्रतिशत हिंदू और तकरीबन 25 फीसदी मुस्लिम आबादी है
  • सीट पर ब्राह्मण, दलित, वैश्य, पंजाबी, यादव, गुर्जर और ठाकुर जाति के बड़ी संख्या में वोटर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ