गाजियाबाद में हल्की बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत, जानिए आने वाले दो दिनों का हाल

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। हालाकि इस दौरान कुछ स्थानों पर निकली हल्की धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामाना करना पड़ा है। मंगलवार शाम को गाजियाबाद के कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। जिसने गर्मी से कुछ राहत दी।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम

बारिश

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। हालाकि इस दौरान कुछ स्थानों पर निकली हल्की धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामाना करना पड़ा है। मंगलवार शाम को गाजियाबाद के कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। इसके अलावा गाजियाबाद के मोदीनगर, मुरादनगर, डासना आदि क्षेत्रों में भी हल्की बारिश देखने को मिली। मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद शहर के मौसम में बदलाव देखा गया है।

मंगलवार को हुई हल्की बारिश से बदला मौसम

गाजियाबाद जिलें में बीते एक सप्ताह से मौसम में बदलाव देखा गया है। इस दौरान कई बार कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिली है। ऐसे में शहर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से भी काफी राहत मिली है। सोमवार रात को आसमान पर बादल छाए रहे, मगर उमस के साथ गर्मी का अहसास होता रहा। मंगलवार सुबह भी मौसम का यही हाल रहा और सुबह के समय गाजियाबाद का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया। इसके बाद दिन भर लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा और जिले का तापमान लगभग 35 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन

दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना

मंगलवार में दोपहर बाद गाजियाबाद के कुछ इलकों में हल्की बारिश होने से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान एक या दो इलकों में कुछ मिनटों तक तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। ऐसे में गाजियाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में लोग मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे है। हल्की बारिश होने के कारण उमस और गभी अभी लोगों को परेशान कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ