Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में लाखों की आबादी में लोग रहते है। इस क्षेत्र में हाईराइज बिल्डिंगों की कई बड़ी और नामी सोसायटी हैं। मगर यहां की कई सोसायटियों के निवासी अपनी सोसायटी के बाहर की सड़कों पर फैली गंदगी के कारण परेशान है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी के निवासियों का कहना है कि गंदगी के कारण घरों में बदबू आती है और बीमारी फैलने का खतरा है। वहीं सोसायटी के गेट नंबर दो के सामने पिछले कई माह से लगभग 5 फीट गहरा नाला खुला हुआ पड़ा है। जिसके कारण कभी कोई हादसा हो सकता है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है, मगर कोई सुनने वाला नहीं है। निवासियों ने गाजियाबाद प्रशासन से मांग की है कि इस गंदगी को साफ कराया जाए और नाले को कवर किया जाए।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, PPP मॉडल पर बनाने की तैयारी
सड़कों पर फैली गंदगी, कई माह से खुला पड़ा है नाला
राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी के निवासी मदन पाल सिंह ने बताया कि वह पिछले 9 साल से सोसायटी में रह रहे है। सोसायटी के बाहर बनी सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों पर गंदगी फैली रहती है, बार-बार शिकायत करने के बाद भी साफ-सफाई को लेकर कोई काम नहीं होता है। उन्होने बातया कि सोसायटी के गेट नंबर दो के बाहर पिछले कई माह से एक पांच फीट गहरा एक नाला खुला पड़ा हुआ है। नाले की सफाई के लिए स्लेप हटाई गई थी, मगर बरसात के बाद फिर से नाले में गंदगी और गंदा पानी जमा हो गया है। जिसके कारण बदबू और मच्छरों के कारण रहना दूभर हो गया है। इसके अलावा खुला नाला होने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का खतरा
सोसायटी के निवासी मदन पाल सिंह, सुधीर गंगवार, राहुल गुप्ता, हसन भाई के अनुसार, गंदगी के कारण पनप रहे मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का खतारा बना हुआ है। सोसायटी के गेट पर सिक्योरिटी करने वाले गार्ड भी काफी परेशान रहते है। इसके अलावा सोसायटी के इस गेट पर स्कूल के बच्चों की बसें भी आती है। ऐसे में खुला नाला होने के कारण कोई हादसा हो सकता है। वहीं बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। सोसायटी निवासी रामजी गुप्ता, मदन पाल सिंह और वासूदेव के अनुसार, बार-बार इस गंदगी को साफ करने की मांग को लेकर शिकायत की गई है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों ने यहां की पार्षद से भी इस मामले में शिकायत की, मगर उसके बाद भी ना तो खुला नाले को कवर किया गया और ना ही साफ-सफाई को लेकर कोई कदम उठाए गए। सोसायटी के निवासियों ने गाजियाबद प्रशासन से इस संबध में उचित कार्रवाई करने और साफ-सफाई कराने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में KW सृष्टि सोसायटी में प्लास्टर टूटकर नीचे रेस्टोरेंट पर गिरा, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
33 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
6 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
7 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
7 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines