Ghaziabad Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहर गाजियाबाद और कानपुर प्रदेश के औद्योगिक नगर भी कहे जाते हैं। ऐसे में दोनों शहरों को सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानि DPR भी तैयार हो गई है। जिसे मंजूरी मिलते ही एक्सप्रेसवे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कम होगी दोनों शहरों की दूरी
गाजियाबाद और कानपुर के बीच एक्सप्रेसवे बनने से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे 380 किलोमीटर लंबा होगा जो 9 जिलों को कवर करेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दोनों शहरों के बीच की दूरी 3 घंटे लगेंगे। खास बात यह है कि गाजियाबाद से राजधानी लखनऊ और बुलंदशहर जाने में भी कम समय लगेगा।
आधे समय में पूरी होगी दूर
अभी गाजियाबाद से कानपुर जाने में 6 घंटे का समय लगता है। फिलहाल गाजियाबाद से कानपुर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे से जाना पड़ता था। इसके अलावा अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से जाते हैं तो इसमें आपको 8 घंटे का समय लगता है। लेकिन नया एक्सप्रेसवे बनने से यह दूरी घटकर महज 3 घंटे की रह जाएगी।
बताया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे पहले चार लेन का बनाया जाएगा। इसके बाद इसे 6 लेन तक किया जा सकता है। खास बात यह एक्सप्रेसवे बनने से न केवल लोगों को आने जाने में आसानी होगी। बल्कि यूपी दो बड़े औद्योगिक शहरों के बीच सीधा संपर्क होने से अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यूपी सरकार इस प्रोजेक्ट को 2025 तक पूरा करने की तैयारी में है।
इन 9 जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे
खास बात यह है कि गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोडे़गा। जिसमें अलीगढ़, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज, हापुड़, बुलंदरशहर और उन्नाव को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम को भी जोड़ा जाएगा। जिससे दिल्ली-एनसीआर की यूपी के साथ कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
16 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
18 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
20 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
21 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines