हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseगाजियाबाद में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम

गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। इस मामले में मृतक महिला की बहन ने आरोपी के खिलाफ टीला मोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति को पत्नी के चरित्र पर था शक

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में आमिर अपनी पत्नी नाजमा के साथ रहता था। बताया गया है कि दोनों का काफी समय से विवाद चल रहा था और आमिर को अपनी पत्नी नाजमा के चरित्र पर शक था। जिसको लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। बताया गया है कि विवाद के कारण पिछले 2 सालों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। एक महीने पहले ही आमिर मेरठ से गाजियाबाद आया था।

घटना में प्रयुक्त चाकू वाशिंग मशीन से बरामद

बुधवार को थाना पुलिस का सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाजमा के शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जानकारी की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर में रखी वाशिंग मशीन से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। इस मामले में मृतक महिला की बहन ने आरोपी आमिर के खिलाफ टीला मोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola