हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जाको राखे साइयां... गाजियाबाद में कार के नीचे फंसा लड़का 20 फीट तक घसीटता रहा, Video देख हिल जाएगा दिमाग

विज्ञापन
देखें इस सीन से पहले का वीडियो। आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

Ghaziabad Hit and Run Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में फिर से हिट एंड रन केस (Ghaziabad Hit and Run Case) सामने आया है। यहां सड़क पर जा रहे एक किशोर को कार ने टक्कर मारी दी। किशोर गिर गया तो आरोपी ने उसके ऊपर से कार दौड़ा दी।

करीब 20 फीट तक किशोर कार के नीचे फंसकर घसीटता रहा। हालांकि किशोर की जान बच गई है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो (Viral Video) के सामने आने के बाद पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।

चाचा को खाना देने के लिए जा रहा साकिब

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के गोविंदपुरम में 10 मार्च की है। डासना के छज्जा बाजार का रहने वाला साकिब (15 वर्ष) अपने चाचा दानिश को खाना देने के लिए जा रहा था। वह गोविंदपुरम में एक स्कूल के पास सड़क पर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार ने साकिब को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह हवा में उछला और सड़क पर गिर गया।

कार को लेकर मौके से भागा आरोपी

हादसे के बाद आरोपी चालक ने कार को रोका नहीं, बल्कि साकिब को कुचलते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान साकिब कार ने नीचे फंस गया। करीब 20 फीट तक कार ने साकिब को सड़क पर घसीटा। फिर आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। बुधवार को इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पांच दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

बताया गया है कि हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने साकिब को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पांच दिन तक भर्ती रहने के बाद आज यानी बुधवार को साबिक को अस्पताल से छुट्टी मिली है। साबिक के परिवार वालों ने थाना कविनगर में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें