बिहार के लोगों को दिल्ली के अलावा अब हवाई सफर करने के लिए एक ओर विकल्प खुलने जा रहा है। कुछ समय पहले गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा देश के आठ शहरों के लिए 20 जुलाई से अपनी उडाने शुरू करने की घोषणा की गई थी। जिसमें अहमदाबाद, इंदौर, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी के साथ पटना का नाम भी शामिल था। इसके लिए पटना एयरपोर्ट से 20 जुलाई को गाजियाबाद हिंडन एयपोर्ट तक विमान सेवा शुरू हो जाएगी। गाजियाबाद से पटना के लिए प्रतिदिन चलने वाली इस फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
8 शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने की थी घोषणा
जिसके बाद अब हिंडन एयरपोर्ट से प्रतिदिन कुल उड़ानों की संख्या 21 हो जाएगी। हाल ही में इंडिगो एयरलाइंनस ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अपनी उड़ाने 20 जुलाई से शुरू करने की घोषणा की थी। इंडिगो एयरलाइंनस इस एयरपोर्ट से देश के 8 शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने जा रही है। इंडिगो द्वारा देश के मुख्य शहरों अहमदाबाद, इंदौर, पटना, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी के लिए उड़ाने शुरू करने की घोषणा की गई थी। इंदौर और अहमदाबाद शहर के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा अन्य शहरों के लिए पहले से ही उड़ान सेवा संचालित की जा रही है।
इतना है 20 जुलाई को किराया
जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पटना एयरपोर्ट तक शुरूआती किराया 4150 रुपये है और पटना एयरपोर्ट से उसी दिन गाजियाबाद एयरपोर्ट तक का किराया 4700 रुपये है। बताया गया है कि इस फ्लाइट में 180 सीटें है और सभी इकोनॉमी क्लास है। वहीं गाजियाबाद से पटना तक का सफर लगभग एक घंटा 45 मिनट का है। वहीं इस सेवा के शुरू होने से बिहार के लोगों को गाजियाबाद, नोएडा आदि शहरों तक आने जाने में काफी सहुलियत होगी।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
45 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
18 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines