गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से दो दिन बाद उड़ान भरेंगी इंडिगो की फ्लाइट, जानिए किन 8 शहरों की मिलेगी फ्लाइट

Ghaziabad News: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दो दिनों बाद यानी 20 जुलाई से अपनी उडाने शुरू करने जा रही है। जिसके बाद हिंडन एयरपोर्ट से प्रतिदिन कुल उड़ानों की संख्या 21 हो जाएगी। इस एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा पहले से ही विभिन्न शहारों के लिए उड़ाने संचालित की जा रही है।

Ghaziabad News, Hindon Airport, Indigo Airlines, Ghaziabad Municipal Corporation, GDA, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद नगर निगम, हिंडन एयरपोर्ट, इंडिगो एयरलाइन

20 जुलाई से हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की दो दिनों बाद यानी 20 जुलाई से अपनी उडाने शुरू करने जा रही है। जिसके बाद हिंडन एयरपोर्ट से प्रतिदिन कुल उड़ानों की संख्या 21 हो जाएगी। इस एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा पहले से ही विभिन्न शहारों के लिए उड़ाने संचालित की जा रही है। ऐसे में अब इंडिगो एयरलाइंन द्वारा उड़ाने शुरू होने के बाद से इस एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक शहरों तक पहुंचने के लिए आसानी से फ्लाइट मिल सकेगी।

इन आठ शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ाने

इंडिगो एयरलाइंनस गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अपनी उड़ाने 20 जुलाई से शुरू करने की घोषणा की है। इंडिगो एयरलाइंनस इस एयरपोर्ट से दो दिनों बाद देश के 8 शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने जा रही है। इन उड़ानों को शुरू करने के बारे में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा विज्ञप्ति जारी करके दी गई थी। इंडिगो द्वारा देश के मुख्य शहरों अहमदाबाद, इंदौर, पटना, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और वाराणसी के लिए उड़ाने शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन

अहमदाबाद और इंदौर के लिए भी अब फ्लाइट

इस तरह से हिंडन एयरपोर्ट से अब कुल उड़ानों की संख्या प्रतिदिन 21 हो जाएगी। इंदौर और अहमदाबाद शहर के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा अन्य शहरों के लिए पहले से ही उड़ान सेवा संचालित की जा रही है। जिसके बाद अब यात्री हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद और इंदौर के लिए भी फ्लाइट पकड़ सकतें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ