हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से शुरू हुई 9 शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट, केन्द्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

Ghaziabad News: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की 20 जुलाई यानी आज से देश के 9 शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। जिसका उद्घाटन केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने किया। जिसके बाद अब हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद और इंदौर के लिए भी यात्रियों को फ्लाइट सेवा मिलेगी।

विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट सेवा शुरू करते केन्द्रीय मंत्री

Ghaziabad News: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की 20 जुलाई यानी आज देश के 9 शहरों के लिए फ्लाइट शुरू कर दी गई है। जिसका उद्घाटन केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने किया। जिसके बाद अब हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद और इंदौर के लिए भी यात्रियों को फ्लाइट सेवा मिलेगी। इसके अलावा अब हिंडन एयरपोर्ट से प्रतिदिन कुल उड़ानों की संख्या 21 हो गई। इस एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा पहले से ही विभिन्न शहारों के लिए उड़ाने संचालित की जा रही है। अब इंडिगो एयरलाइंन द्वारा उड़ाने शुरू होने के बाद से इस एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक शहरों तक पहुंचने के लिए आसानी से फ्लाइट मिल सकेगी।

इन शहरों के लिए शुरू हुई उड़ाने

इंडिगो एयरलाइंनस गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की पिछले माह घोषणा की थी। इंडिगो एयरलाइंनस इस एयरपोर्ट से अब देश के मुख्य शहरों अहमदाबाद, इंदौर, पटना, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गोवा और वाराणसी के लिए उड़ाने शुरू की गई है। रविवार दोपहर केन्द्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने कहा कि यहां से इन नए शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने से गाजियाबाद सहित एनसीआर के लोगों को इन शहरों के लिए यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। यह कदम क्षेत्रिय संपर्क को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले पांच सालों में हिंडन एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में दो गुनी बढौत्तरी हुई है।

अहमदाबाद और इंदौर के लिए भी मिलेगी अब फ्लाइट

इस तरह से हिंडन एयरपोर्ट से अब कुल उड़ानों की संख्या प्रतिदिन 21 हो जाएगी। इंदौर और अहमदाबाद शहर के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा अन्य शहरों के लिए पहले से ही उड़ान सेवा संचालित की जा रही है। जिसके बाद अब यात्री हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद और इंदौर के लिए भी फ्लाइट लें सकतें हैं। कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग समेत इंडिगों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola