गाजियाबाद में दो दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना, जानिए क्या है मौसम अपडेट

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में सोमवार से झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 दिनों तक शहर के कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बीते मंगलवार से बदले मौसम के कारण एनसीआर 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

Weather Updates

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में सोमवार से झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 दिनों तक शहर के कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालाकि रविवार सुबह के समय से ही कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं तेज धूप खिली रही। इसके कारण दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामाना करना पड़ा। सोमवार को सुबह के समय गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया और शाम 7 बजे शहर का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को शहर की आद्रता 80 प्रतिशत और लगभग 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली है।

विज्ञापन

मंगलवार से बदला गाजियाबाद का मौसम

एनसीआर सहित गाजियाबाद में बीते मंगलवार दोपहर बाद से मौसम बदला हुआ है। तभी से कभी मौसम में गर्माहट तो कभी मौसम सुहाना रहा है। ऐसे में अब मौसम विभाग की ओर से गाजियाबाद में आने वाले 2 दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे शहर का मौसम सुहाना रहने और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बीते मंगलवार से बदले मौसम के कारण एनसीआर 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे गाजियाबाद सहित, नोएडा, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर आदि में लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन

जून माह में झेलनी पड़ी भीषण गर्मी

जून माह के शुरू होने के बाद से ही गाजियाबाद सहित एनसीआर में भीषण गर्मी झेलनी पड़ी थी। 8 जून के बाद से शहर का तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा था। जिसके कारण लोगों का भारी उमस और गर्मी से बुरा हाल था। यहां तक की घरों के कूलर और एसी भी फेल हो गए थे। वहीं दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी के कारण शहर की सड़के भी सूनी हो जाती थी। उसके बाद 18 जून मंगलवार दोपहर बाद से मौसम ने करवट ली और एनसीआर सहित गाजियाबाद के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ