Ghaziabad News: गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने के मामले में गाजियाबाद के कविनगर से नोएडा एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए हर्षवर्धन जैन को पुलिस ने पांच दिनों की रिमांड़ पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस और एसटीएफ की टीम कविनगर थाने की एक चौकी में हर्षवर्धन से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी हर्षवर्धन का मेडिकल परीक्षण कराया था। आरोपी हर्षवर्धन से उसके द्वारा विदेशों में खोली गई फर्जी कंपनियों को खोलने में जो रुपये इस्तेमाल किए गए उनके बारे में जानकारी मांगी गई है। इस दौरान आरोपी कुछ सवालों के जवाब दिए मगर कुछ पर फिलहाल चुप्पी साध गया। पहले दिन की पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने फिर से हर्षवर्धन का मेडिकल परीक्षण कराया है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में नोएडा एसटीएफ ने पकड़ी अवैध एंबेसी, West Arctica , Saborga देशों से जुड़ा कनेक्शन
गाजियाबाद के कविनगर में एसटीएफ ने पकड़ा था अवैध दूतावास
बता दें कि यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गाजियाबाद के कविनगर में अवैध रूप से चल रहे एक दूतावास का भंडाफोड़ करते हुए हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी आरोपी हर्षवर्धन काो लेकर रोज नए राज सामने रहे हैं। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार हर्षवर्धन के पास से बरामद दस्तावेजों की जांच में पता चला है कि हर्षवर्धन जैन ने एहसान अली सैयद के साथ मिलकर विदेशों में दो दर्जन से अधिक कम्पनियों को रजिस्टर्ड कराया था। अभी तक जांच में 20 से अधिक कंपनियों और बैंक खातों की जानकारी सामने आ चुकी है।
यह भी पढ़ें- फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन ने किए बड़े खुलासे, बड़े नाम खंगालने में जुटी गाजियाबाद पुलिस
पुलिस और एसटीएफ की टीम कर रही पूछताछ
मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पुलिस टीम ने आरोपी हर्षवर्धन को जिला जेल से रिमांड़ पर लिया था। जिसके बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। जिसके बाद पुलिसऔर एसटीएफ ने आरोपी से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, आरोपी से दूतावास खोलने के आइडिए के बारे में पूछा गया, उसकी पत्नी के कारोबार के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। इस दौरान विदेशों में काम दिलाने के नाम पर कितने लोगों को बाहर भेजा इसके अलावा हवाला से जुड़े हुए सवाल भी हर्षवर्धन से पूछे गए। आरोपी के दिल्ली और गाजियाबाद में भी खाते सामने आए है। वहीं गाजियाबाद के खाते में 8 करोड़ रुपये होने की बात सामने आई है। आज यानी बुधवार को रिमांड का दूसरा दिन है। आज भी पुलिस और एसटीएफ की टीमें पूछताछ करेंगी। फर्जी दस्तावेज कहां से और कैसे तैयार कराए इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा भी कई सवालों के जवाब आरेापी से जानने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में फर्जी दूतावास के आरोपी हर्षवर्धन का निकला इंटरनेशनल कनेक्शन, दुबई-यूके तक फैले हैं तार
संबंधित खबरें
'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
10 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
10 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
16 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
21 hrs agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
23 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoसंभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
1 day agoयूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी-सपा में समीकरण साधने की कवायद तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines