RapidX High Speed Train Next Week Launch in Ghaziabad: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद को एक बेहतरीन तोहफा मिलने वाला है। साथ ही गाजियाबाद के नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज होगा, क्योंकि यहां देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन लॉन्च होने वाली है। ये ट्रेन गाजियाबाद में साहिबाबाद और दुहाई के बीच 17 किमी के प्रारंभिक ट्रैक पर चलेगी।
2025 तक 82.1 KM के ट्रैक पर दौड़ेगी रेपिडएक्स
इसके बाद दिल्ली से मेरठ तक के 82.1 किमी के कॉरिडोर पर साल 2025 में पूरी तरह से लॉन्च हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक उद्घाटन की आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि अगले सप्ताह रेपिडएक्स के प्रारंभिक रूट पर संचालन की संभावना है। बताया गया है कि मई-जून से इस रेल खंड के शुरू होने की उम्मीद थी। काम पूरा हो चुका था और ट्रेनों का ट्रायल रन भी पूरा हो चुका था, लेकिन उद्घाटन की तारीखों का संकेत तब स्पष्ट हुआ जब केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रैपिडएक्स में यात्रा की।
यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने 8 फीट का गेट फांद किया जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण, LDA ने जड़ दिया था ताला
12 अक्टूबर को सीएम योगी करेंगे निरीक्षण
हालांकि वीके सिंह ने रेपिडएक्स की सवारी को एक नियमित निरीक्षण बताया था, लेकिन इसके साथ ही प्राथमिकता वाले रेल खंड में एक के बाद एक कामों की झड़ी लग गई। बताया गया है कि साहिबाबाद के पास वसुंधरा सेक्टर-8 में एक बड़ी सभा के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। चर्चा है कि रेपिडएक्स का उद्घाटन नवरात्र के दौरान होगा। 12 अक्टूबर यानी कल सीएम योगी आदित्यनाथ इसके निरीक्षण के लिए आ सकते हैं। साथ ही इस पहली ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः ‘सड़क हादसे में 3 से ज्यादा लोगों की हुई मौत तो होगी जांच’, यूपी कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला
इन वीआईपी ने की थी रेपिडएक्स की सवारी
बता दें कि साहिबाबाद-दुहाई प्राथमिकता खंड कई महीनों से तैयार है और इसे मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) से मंजूरी भी मिल चुकी है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सिंह के अलावा, गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल, जिला मजिस्ट्रेट आरके सिंह, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा और नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने साहिबाबाद और गाजियाबाद के बीच ट्रेन में सवारी की थी।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
2 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
12 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
15 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
21 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
22 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines