News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कब्जे और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीडीए ने मोदीनगर क्षेत्र में दो अवैध कलॉनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया है। इसके अलावा टीम ने अवैध रूप से चल रहे तीन ओयो होटलों को भी सील किया है। कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंचा तो कुछ कॉलोनाइजर ने इसका विराध शुरू किया। इस दौरान जीडीए के अधिकारियों ने उन्हे काफी समझाया, मगर वह हंगामा करने लगे। इस पर मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच में आकर कॉलोनइजरों को शांत कराया। वहीं मोदीनगर में जीडीए की इस कार्रवाई से कॉलोनइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा जिले में आए दिन अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। दो दिनों पहले जीडीए ने जहां गाजियाबाद के पॉश इलाके कनावनी क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई करके कीमती जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं मोदीनगर के सैदपुर गांव में प्रशासन की टीम ने 500 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। जीडीए की पर्वतन जोन दो के प्रभारी विरेन्द्र कुमार के अनुसार मोदीनगर के मोहम्मदपुर कदीम सीकरी कला के खसरा नंबर 160 की लगभग 8000 वर्ग मीटर की जमीन पर रामकुमार, राजू त्यागी, रामनाथ और अनुज आदि ने अवैध कॉलोनियां काटी जा रही थी। इसके अलावा मौके पर इन अवैध कॉलोनियों की चारदीवारी में भराव का कार्य किया जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने यहां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
इसके अलावा टीम ने अबूपुर रोड पर खसरा संख्या 239 में लगभग 10 बीघा जमीन में अनिल, मनोज, बबलू आदि ने अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी और सड़क पर मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर पहुंची जीडीए की टीम ने इस कॉलोनी में भी ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान टीम ने कॉलोनियों में बने कार्यालय, सडकें और चारदीवारी को बुलोडजर से तोड़ दिया। इस दौरान कुछ कॉलोनाइजरों ने इसका विरोध करने का प्रयास किया। जिस पर जीडीए के अधिकारियों ने उन्हे समझाया, मगर नहीं मानने पर पुलिस को बीच में आना पड़ा। इसके अलावा जीडीए की टीम ने अवैध रूप से चल रहे तीन ओयो होटलों को भी सील किया है। वहीं जीडीए की इस कार्रवाई से मोदीनगर और मुरादनगर में कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।