गाजियाबाद में शुक्रवार को कई स्थानों पर झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए क्या है ताजा अपडेट

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में मौसम में हुए बदलाव के बाद एनसीआर के कई क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। शुक्रवार को गाजियाबाद में पुराना बस अड्डा, चौधरी मोड़, गांधी नगर, प्रतापविहार आदि क्षेत्र में हुई तेज हवाओं के साथ हुई तेज बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

गाजियाबाद में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले मंगलवार से मौसम बदला हुआ है। जिसके बाद कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गाजियाबाद में भी मंगलवार से मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले गाजियाबाद जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था। शुक्रवार को भी गाजियाबाद के कई स्थानों पर झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग की माने तो 20 से 22 जून तक कई स्थानों पर भारी बारिश होने की और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

विज्ञापन

शुक्रवार को गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी

गाजियाबाद सहित एनसीआर में मौसम में हुए बदलाव के बाद एनसीआर के कई क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। गाजियाबाद में शुक्रवार को पुराना बस अड्डा, चौधरी मोड़, गांधी नगर, प्रतापविहार आदि क्षेत्र में हुई तेज हवाओं के साथ हुई तेज बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही जिले के तापमान में गिरावट देखी गई । आज दोपहर तक शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को गाजियाबाद में येलो एलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को गाजियाबाद में 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

विज्ञापन

गुरुवार को भी मिली थी गर्मी से राहत

गाजियाबाद में गुरुवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा था। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी आने वाले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम गाजियाबाद जिले में देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की, तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरुवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिल सकती है। गुरुवार को हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की धूप निकली, जिसके कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ