Ghaziabad News: गाजियाबाद में रात के समय खरीदारी और घूमने फिरने का शौक रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर के लोगों के लिए पहला Night Market शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस Night Market मार्केट में स्ट्रीट फूड के अलावा नामी रेस्टोरेंट और खरीदारी करने के लिए अन्य दुकानों को खोला जाएगा। जिसके खुलने के बाद गाजियाबाद के लोग अब काफी देर रात तक अपने ही शहर में शॉपिंग और खाने का मजा ले सकेंगे। नाइट मार्केट के लिए नगर निगम द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसे अगले माह शासन को भेजने की तैयारी है।
खाने के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकेंगे लोग
गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह के अनुसार, देश के कई अन्य बड़े शहरों में Night Market चल रहे हैं। जिनमे लोग देर रात तक शॉपिंग के साथ-साथ अच्छे खाने का भी आनंद उठाते हैं। इसी तर्ज पर गाजियाबाद में भी अब नाइट मार्केट खोलने की तैयारी पर काम किया जा रहा है, ताकि गाजियाबाद के लोगों को भी रात के समय शॉपिंग करने और अन्य खाने-पीने के लिए शहर से बाहर कहीं और न जाना पड़े। इस Night Market में स्ट्रीट फूड, चांट, डोसा, आइसक्रीम सहित पारंपरिक खाने के भी स्टॉल लगवाई जाएंगी। इसके अलावा नामी ब्रांड के रेस्टोरेंट के स्टाल भी होंगे। वहीं Night Market में खरीदारी करने के लिए लोगों को कपड़े, जूते, पर्स और अन्य चीजों की दुकान भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सस्ते मकान खरीदने का सपना होगा पूरा, एक साल से रुकी इस योजना पर जल्द शुरू होगा काम
Night Market के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी
नगर आयुक्त विक्रमादित्य के अनुसार, शहर में पहली बार Night Market खोलने के लिए कई जगह को चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर नगर निगम की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है और देखा जा रहा है कि किस जगह पर अधिक लोग रात के समय आते हैं। इसके अलावा इन जगहों पर ट्रैफिक की क्या व्यवस्था है, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को वहां पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत ना हो। इस योजना को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संभावना है कि अगले माह यह रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। गाजियाबाद में बनाए जाने वाला Night Market भव्य होगा और लोगों को काफी आकर्षित भी करेगा। यह Night Market गाजियाबाद के लोगों के लिए अपनी तरह का एक नया अनुभव होगा।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines