हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद की इन दो सोसाइटियों के खिलाफ अग्निशमन विभाग ने कराया वाद दायर, जानिए क्या है मामला

Ghaziabad News: गाजियाबाद अग्निशमन विभाग द्वारा शहर में स्थित दो सोसाइटियों पर नियमों की अनदेखी करने और सोसाइटी में लोगों की सुरक्षा को लेकर इंतेजामत पूरे नहीं किए जाने के आरोप में वाद दायर करवाया गया है। इसके अलावा विभाग द्वारा इन सोसाइटियों के बाहर भी नोटिस चश्पा कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
गाजियाबाद अग्निशमन विभाग

Ghaziabad News: गाजियाबाद अग्निशमन विभाग द्वारा शहर में स्थित दो सोसाइटियों पर नियमों की अनदेखी करने और सोसाइटी में लोगों की सुरक्षा को लेकर इंतेजामत पूरे नहीं किए जाने के आरोप में वाद दायर करवाया गया है। इसके अलावा विभाग द्वारा इन सोसाइटियों के बाहर भी नोटिस चश्पा कर दिए गए हैं। बताया गया है कि विभाग द्वारा बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी इन सोसाइटियों द्वारा सुरक्षा इंतजामों को पूरा नहीं किया गया और एनओसी नहीं ली गई थी।

बार-बार दिए गए थे सोसाइटियों को नोटिस

गाजियाबाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी और टीला मोड़ की ऑक्सी होम सोसाइटी पर सुरक्षा इंतेजामत पूरे न करने और नियमों की अनदेखी करने का आरोप है अधिकारियों के अनुसार पहले भी कई बार विभाग की ओर से इन दोनों सोसाइटियों को सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने और सोसाइटी में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को ठीक करने का नोटिस भेजा गया था लेकिन विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस की इन सोसाइटियों द्वारा बार-बार अनदेखी की जा रही थी।

कोर्ट में की थी अपील

इन दोनों सोसाइटियों द्वारा नियमों की अनदेखी करने और सुरक्षा इंतजामों को पूरा ना करने के लगाते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा कोर्ट में अपील लगाई गई थी। इसके बाद नियमों की अनदेखी और मानकों को पुराने ना किए जाने पर इन दोनों सोसाइटियों के खिलाफ वादा करवाया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola