गाजियाबाद में फ्रेंडस एवेन्यू सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम के शक्ति खंड 2 स्थित फ्रेंड्स एवेन्यू में एक आवासीय इमारत में बुधवार रात आग लग गई. अचानक लगी आग के कारण मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

Ghaziabad News, Ghaziabad, Fire in Ghaziabad, Indirapuram, Friends Avenue, Ghaziabad Police, Fire Brigade, गाजियाबाद न्यूज, गाजियाबाद, गाजियाबाद में आग, इंदिरापुरम, फ्रेंडस एवेन्यू, गाजियाबाद पुलिस, फायर बिग्रेड

दमकल विभाग

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम के शक्ति खंड 2 स्थित फ्रेंड्स एवेन्यू में एक आवासीय इमारत में बुधवार रात आग लग गई. अचानक लगी आग के कारण मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि आग के दौरान कई परिवार इमारत में थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जिस इमारत में आग लगी, वह पांच मंजिला है.

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का मामला

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित शक्ति खंड-2 के एक प्लॉट में बनी इमरात में आग लगने की घटना सामने आई है. अचानक लगी आग के कारण मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त कई परिवार इमारत में मौजूद थे, लेकिन पड़ोसियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.

फ्लैट में रखी चीजें जलकर खाक

जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना सोसाइटी परिसर में पटाखे जलाने की वजह से हुई है. देखते ही देखते आग फैल गई और उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. इस आग की वजह से इमारत में रहने वाले लोगों का काफी नुकसान हुआ है और उनके फ्लैट में रखी चीजें जलकर खाक हो गई हैं. गनीमत रही कि समय पर आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर थाना इंदिरापुरम पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ