Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को बीच सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान दुकानदार और ग्राहकों के बीच रुपये के विवाद को लेकर मारपीट होने लगी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर सड़क पर मारपीट हुई. मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में दोनों पक्षों की और से 6 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.
कपड़ा खरीदने के दौरान हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर स्थित बशीर मार्केट में कासिम की गारमेंट्स की दुकान हैं। बताया गया है कि मंगलवार को कुछ युवक उनकी दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए आए थे. बताया गया है कि इस दौरान ग्राहकों और दुकानदार के बीच कुछ पैसों को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद मामला इतना बढ़ा की मारपीट में बदल गया. मारपीट में दुकानदार कासिम घायल हो गया. इसके बाद आस-पास के अन्य दुकानदार भी एकत्र हो गए. जिसके बाद बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी.
दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अचानक सड़क पर हुई मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया. वहीं मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे युवक बीच सड़क पर मारपीट कर रहें हैं. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाने में दोनों पक्षों के शिकायत पर 6 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines