गाजियाबाद के फर्जी दूतावास मामले में बड़ा अपडेट, इंटरनेशनल आर्म्स डीलर और तांत्रिक के साथ थे आरोपी के संबंध

Ghaziabad Fake Embassy Case: गाजियाबाद के फर्जी दूतावास मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी हर्षवर्धन जैन के इंटरनेशनल आर्म्स डीलर और तांत्रिक के साथ संपर्क सामने आए हैं। इसके साथ आरोपी के हवाला रैकेट पर भी बड़ा खुलासा हुआ है।

Ghaziabad Fake Embassy Case

फर्जी दूतावास में बड़ा अपडेट (X)

Ghaziabad Fake Embassy Case: गाजियाबाद के फर्जी दूतावास वाले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खुद को West Arctica, Saborga, Poulvia और Lodonia देशों का काउंसलर और एंबेसडर बताने वाले हर्षवर्धन जैन का इंटरनेशनल आर्म्स डीलर और तांत्रिक के साथ भी संपर्क भी सामने आया है। कविनगर के जिस घर KB35 में आरोपी फर्जी दूतावास चलाया जा रहा था। इस घर से कई चीजें बरामद हुई हैं। इसके पास ही आरोपी के पिता जेडी जैन का घर केबी 45 भी है। इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन

आर्म्स डीलर और तांत्रिक के साथ संबंध

जानकारी के अनुसार, फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन के इंटरनेशनल आर्म्स डीलर अदनान खगौशी से और तांत्रिक चंद्रास्वामी के साथ भी कॉन्टेक्ट में था। हर्षवर्धन जैन अभी इन दोनों के साथ संपर्क में है या नहीं, इसकी अभी जांच की जा रही है। जिस मकान में आरोपी हर्षवर्धन जैन फर्जी दूतावास चला रहा था, वह मकान किराए पर लिया हुआ था। आरोपी ने इस घर के बाहर अलग-अलग देशों के झंडे लगा रखे थे। इसके अलावा, बाहर नीले रंग में एम्बेसी की नंबर प्लेट वाली मर्सिडीज गाड़ियां खड़ी थीं। इसे देखकर लगता ही नहीं है कि ये मकान है। ये मकान देखने में आलीशान दफ्तर या दूतावास जैसा ही लगता है।

विज्ञापन

18 डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट

आरोपी लोगों को भरमाने के लिए खुद की मॉफ फोटो प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कई बड़े लोगों के साथ लगाकर रखता था। इसके अलावा, आरोपी कंपनियों और प्राइवेट लोगों को विदेश में काम दिलाने के नाम पर प्रभावित करता था। उसके पास से डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट की 4 गाड़ियां, माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की मोहर लगे दस्तावेज, कई देश और कंपनियों की मोहरें, प्रेस कार्ड और 44,70000 रुपये कैश, विदेशी मुद्रा, 18 डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट बरामद हुई है।

विज्ञापन

आरोपी का हवाला रैकेट

जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही आरोपी दलाली खाना और शेल कंपनियों के जरिए हवाला रैकेट भी चलाता था। साल 2011 में आरोपी के पास से एक सेटेलाइट फोन भी बरामद हुआ था। उस समय भी आरोपी के खिलाफ कवि नगर में मुकदमा दर्ज हुआ था। फिलहाल, हर्ष वर्धन से यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजियाबाद के कवि नगर थाने की टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ