Ghaziabad Municipal Corporation: गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम शहर की सुंदरता पर विशेष ध्यान दे रहा है. इसी क्रम में निगम अधिकारियों ने कार्यवाही तेज कर दी है. विशाल स्ट्रक्चर बनाते हुए शहर सौंदर्य करण को बढ़ावा दिया जा रहा है. शहर में 5 प्रमुख चौराहा का चयन किया गया है और निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. 7 दिन के अंदर कार्य शुरू करने की योजना बनाई जा चुकी है. पहले चरण में शहर के 4 प्रमुख चौराहों पर 20-20 फीट के स्कल्पचर लगाए जाएंगे. जिनमें तिगड़ी गोल चक्कर पर स्तंभ आफ इंडस्टरीज एंड इनोवेशन, डायमंड फ्लाईओवर चौराहे पर टेक्टोनिक ब्लूम, आनंद विहार एंट्री पॉइंट पर अन्नदाता शिखर स्कल्पचर, रोटरी जंक्शन गोल चक्कर पर कोड ऑफ प्रोग्रेस आकर्षक स्कल्पचर लगाए जाएंगे.
बनेंगे सुंदर विशाल एंट्री गेट
महापौर ने बताया कि गाजियाबाद को साफ और सुन्दर बनाने के लिए निगम अहम भूमिका निभाएगा. जिसके लिए गाजियाबाद में आकर्षक और सुंदर विशाल एंट्री गेट बनाने का कार्य और प्रमुख चयनित चौराहा पर अद्भुत कलाकृतियों से सौंदर्यकरण का कार्य कराया जाएगा. निर्माण विभाग और संबंधित टीम को एक सप्ताह में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. एलिवेटेड फ्लाईओवर पर 35 फीट लंबा और 72 फीट चौड़ा समृद्धि द्वार बनाया जाएगा. यूपी गेट एंट्री पर 55 फीट लंबा और 228 फीट चौड़ा सूर्य प्रकाश द्वार बनाया जाएगा. ये अद्भुत कलाकृति से सुसज्जित किए जाएंगे.
15 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में पहले चरण में 4 प्रमुख चौराहा और दो प्रमुख एंट्री गेट का कार्य कराया जाएगा. इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. नवंबर के अंतिम सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा. लगभग 15 करोड़ की लागत से चार प्रमुख चौराहे और दो प्रमुख एंट्री गेट को भव्यता देने का कार्य निगम द्वारा किया जाएगा. विशाल और अद्भुत स्कल्पचर गाजियाबाद की धरोहर के रूप में स्थापित किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- यूपी के पहले ISBT का गाजियाबाद में होगा निर्माण, अत्याधुनिक सुविधाओं से मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines