गाजियाबाद के डासना में बिजली विभाग की छापेमारी, 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad News: गाजियाबाद के डासना में पिछले कई दिनों से सबसे अधिक बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इन्ही शिकायतों पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने डासना देहात में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 19 लोगों घरों पर बिजली चोरी होती पकड़ी है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad Electricity Corporation, Dasna, Electricity Raid, Ghaziabad crime news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद बिजली निगम, डासना, बिजली छापेमारी

गाजियाबाद के डासना देहात में छापेमारी करती विद्युत विभाग की टीम

विज्ञापन

Ghaziabad News: पिछले कई दिनों से लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायत पर गाजियाबाद बिजली विभाग ने बुधवार को डासना में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने 19 लोगों घरों पर बिजली चोरी होती पकड़ी है। इस मामले में अब विभाग द्वारा सभी 19 लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि यहां से लगातार शिकायतें मिल रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

19 लोगों के घर पकड़ी गई बिजली चोरी

गाजियाबाद के मुरानगर बिजलीघर के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार के अनुसार, गाजियाबाद के डासना में पिछले कई दिनों से सबसे अधिक बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इन्ही शिकायतों पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने डासना देहात में छापेमारी की। इस दौरान अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों की तलाश की गई। इस दौरान देहात क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी कर रही टीम ने अभियान के दौरान कुल 19 लोगों को बिजली चोरी करते हुए मौके पर पकड़ा है। इस मामले में विभाग की टीम ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सबसे अधिक मिल रही थी बिजली चोरी की शिकायतें

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह गाजियाबाद के डासना देहात स्थित उस्मान कॉलोनी, ननुवा कॉलोनी, मोहल्ला किला और बाबू कॉलोनी में अभियान चलाकर छापेमारी की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि कुछ लोगों के पहले से ही बिजली कनैक्शन कटे हुए थे, मगर वह डायरेक्ट बिजली चोरी कर रहे थे। इसके अलावा इस दौरान कई लोग बिजली मीटर को बाईपास करके बिजली का उपयोग करते हुए मिले है। इसी तरह कुल 19 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही है। बिजली चोरी की रोकथाम के लिए प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ