Ghaziabad news: मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत गाजियाबाद में पुणे और बेंगलुरु की तर्ज पर 8 सड़को का निर्माण इको फ्रेंडली के रूप में किया जाएगा। पुणे और बेंगलुरु में इको फ्रेंडली सड़कें पहले से ही है। इको फ्रेंडली सड़क का प्रशिक्षण लेने के लिए नगर निगम के अधिकारी वहां पहुंचे हैं। इन सड़कों पर वाहनों के साथ-साथ लोग पैदल और साइकिल से भी यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा सड़कों के दोनों और हरियाली लगाई जाएगी।
500 करोड़ का खर्च आने की संभावना
गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में बनाए जाने वाली इन आठ सड़कों का निर्माण लगभग 500 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा। सीएम ग्रिड योजना की निगरानी अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी द्वारा की जा रही है। योजना के तहत गाजियाबाद में प्रथम चरण में हिंडन एयरफोर्स से मोहन नगर बस अड्डे तक और शेषनाग द्वार से हिंडन एयर फोर्स तक सड़क का निर्माण हो रहा है इसके अलावा कौशांबी में एक और इंदिरापुरम में पांच सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रशिक्षण लेने के लिए नगर निगम की 5 सदस्य टीम को पुणे और बेंगलुरु भेजा गया है।
इको फ्रेंडली सड़कों पर बनेंगे ई वाहन चार्जिंग स्टेशन
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इन सड़कों पर वाहनों के सथ-साथ लोग पैदल और साइकिल से भी सफर कर सकते हैं। इसके लिए सड़कों पर साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा और पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके अलावा इन सड़कों पर ई वाहनों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। वहीं इन सड़कों पर ई बसों का संचालन किया जाएगा और ई बसों के लिए शेल्टर का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा सड़कों के दोनों और हरियाली लगाई जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines