गाजियाबाद के वाहन चालकों के लिए काम की खबर, 2 अक्टूबर को इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

Ghaziabad News: गुरुवार को दशहरे पर्व के अवसर पर गाजियाबाद में 2 अक्टूबर को घंटाघर और कविनगर के इलकें के कई रास्तों को बंद किया गया है और कई पर डायवर्जन लागू किया गया है.

Ghaziabad, Ghaziabad Police, Ghaziabad Traffic, Dussehra, Ghaziabad Police, Vijayadashmi, Kavinagar, गाजियाबाद, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद ट्रैफिक, दशहरा, गाजियाबाद पुलिस, विजयदशमी, कविनगर

रूट डायवर्जन

Ghaziabad News: गुरुवार को दशहरे पर्व के अवसर पर गाजियाबाद में रामलील मंचन और रावण दहन को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई मार्गो पर रूट डायवर्जन किया गया है. रामलीला मेले और रावण दहन को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग रामलीला मैदान में पहुंचती है. ऐसे में लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए पुलिस द्वारा विजयदशमी 2 अक्टूबर को गाजियाबाद के घंटाघर और कविनगर के इलकें के कई रास्तों को बंद किया गया है.यह डायवर्जन दोपहर 1 बजे से देर रात तक लागू रहेगा.

घंटाघर पर यहां कर सकेंगे गाड़ी पार्क

विजयदशमी पर्व को लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा साजन मोड से घंटाघर और मेरठ तिराहे से चौधरी मोड तक रात 3 बजे तक सभी वाहनों के आने-जाने पर रोक लगाई गई है हापुड़ तिराहे से चौधरी मोड तक जीटी रोड पर पूरी तरह से रोक रहेगी. इसके अलावा लालकुंआ की ओर जाने वाले वाहनों को हापुड़ तिराहे से होते हुए पुराना बस अड्डा, अंबेडकर रोड, चौधरी मोड होते हुए जा सकेंगे. इसके अलावा पटेल नगर पुल की ओर से जाने वाले वाहनों के लिए चौधरी मोड़ तक भारी वाहन और बसों के संचालन पर रोक रहेगी. वहीं गौशाला फाटक से आने वाले वाहन जस्सीपुरा से घंटाघर की ओर जाने पर रोक रहेगी. इन वाहनों को हापुड़ तिराह की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा. मेले में आने वाले लोगों के लिए पुलिस ने पार्किंग करने के लिए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नगर निगम, रमते राम रोड कट, जीटी रोड, शम्भूदयाल इंटर डिग्री कॉलेज, नेहरू युवा केन्द्र, अंबेडकर रोड पर व्यवस्था की गई.

कविनगर में यह रहेगी व्यवस्था

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित में भारी वाहन और बसों को हापुड़ चुंगी से डायमंड तिराह तक पूरी तरह जाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. सी-ब्लॉक टैगोर रोड से आने वाले वाहनों को केडीबी इंटर कॉलेज तिराह से आगे नहीं जाने दिया जाएगा. वहीं इस क्षेत्र में मेले में जाने वाले लोगों के लिए कविनगर क्षेत्र के केडीबी इंटर कॉलेज, शूटिंग रेंज में पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई हैं. वहीं शास्त्री नगर चौकड़ी से रोटी मार्ग होकर आने वाले वाहनों को रामलीला मैदान की ओर जाने पर रोक रहेगी. इन वाहनों को बालाजी कार सिटी तिराह से डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा यहां पार्किंग व्यवस्था केडीबी इंटर स्कूल, शूटिंग रेंज, जैनमति उजागर मल इंटर कॉलेज, डी.एस. क्रिकेट एकेडमी में बनाई गई है। वहीं वाहन चालक किसी भी तरह की मदद के लिए पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9643322904, यातायात निरीक्षक द्वितीय 7895012878 और यातायात निरीक्षक सप्तम 8433258920 के नंबर भी संपर्क कर सकतें हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ