हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ghaziabad News: दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए सर्वे पूरा, जानिए कितनी दुकानों को किया जाएगा शिफ्ट

Ghaziabad News: गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर के लिए कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। किसके लिए गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। कॉरिडोर के निर्माण के लिए मंदिर के बाहर लगने वाली दुकानों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
गाजियाबाद नगर निगम

गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर के लिए कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। किसके लिए गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। कॉरिडोर के निर्माण के लिए मंदिर के बाहर लगने वाली दुकानों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। सर्वे पूरे होने के बाद अब यहां से मंदिर के बाहर लगने वाली दुकानों में से 46 दुकानों को नए बस अड्डे के पास शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

46 दुकानों को नए बस अड्डे पर किया जाएगा शिफ्ट

गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद से ही गाजियाबाद नगर निगम की ओर से दूधेश्वर नाथ गलियारा को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया था। कॉरिडोर निर्माण के लिए दूधेश्वर नाथ मंदिर के बाहर लगने वाली दुकानों को भी शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। यहां से कितनी दुकानों को शिफ्ट करना है। इसके लिए नगर निगम द्वारा एक सर्वे भी कराया गया था। जिसे नगर निगम की टीम ने पूरा कर लिया है। सर्वे में पाया गया कि मंदिर के बाहर से 46 दुकानों को नए बस अड्डे के पास शिफ्ट किया जाएगा।

पर्यटन विभाग कर रहा 6 करोड़ से मंदिर का सुंदरीकरण

बताया गया की दुकानों को शिफ्ट करने में कुछ परेशानियां है। जिन्हें दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि इससे कार्य से पहले पर्यटन विभाग की तरफ से लगभग 6 करोड़ की लागत से दूधेश्वर नाथ मंदिर में प्रकाश की उचित व्यवस्था, मंदिर में आने वाले भक्तों के बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल व्यवस्था आदि सहित मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य भी किया कराया जा रहा। जिसके बाद इन 46 दुकानों को शिफ्ट करने की योजना पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola