गाजियाबाद में विक्षिप्त युवक को कार से कुचलने का आरोपी चालक गिरफ्तार, युवक की हुई थी मौत

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार शाम को एएलटी रोड़ पर एक कार चालक ने सड़क पार कर रहे एक विक्षिप्त युवक पर कार चढ़ा दी थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। घटना का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार शाम को एएलटी रोड़ पर एक कार चालक ने सड़क पार कर रहे एक विक्षिप्त युवक पर कार चढ़ा दी थी। इसके बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी थी और युवक के शरीर से कार गुजारते हुए मौके से फरार हो गया था। इस घटना का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर बहुत से लोगों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। वहीं मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सोमवार शाम को एएलटी रोड की घटना

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के एएलटी रोड स्थित एक होटल के सामने सोमवार शाम को एक सफेद रंग की एक कार चालक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया था। हादसे के दौरान कार का पहिया युवक के पेट के ऊपर से गुजरी थी। हादसे के बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी थी और मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को संजय नगर के संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। बताया गया है कि मृतक युवक मानसिक विक्षिप्त था। इस हादसे के एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें बहुत से लोगों द्वारा कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

दिल्ली का रहने वाला है चालक

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी कार चालक बंटी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चालक बंटी नंदननगरी दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी चालक एक कंपनी के मालिक की गाड़ी पर चालक है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि सोमवार को वह दिल्ली की ओर जा रहा था। उसके सामने चल रहे बड़े वाहन के कारण वह उस व्यक्ति को देख नहीं सका। हादसे के बाद वह डर के कारण वहां नहीं रुका और वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ