Ghaziabad News: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से ही गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य शहरों में डॉग लवर्स द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहे हैं। ऐसे में स्ट्रीट डॉग और पालतू डॉग द्वारा लोगों पर हमला करने और काटने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम से सामने आया है। जहां लिफ्ट का इंतजार कर रही एक महिला को एक कुत्ते ने काट लिया। तभी एक दूसरी लिफ्ट से बाहर निकला एक युवक कुत्ते को लेकर लिफ्ट में लेकर चला गया। घटना के बाद से ही इस मामले को लेकर अर्पाटमेंट के लोगों में काफी रोष है। वही इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Noida: गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी लिफ्ट में कुत्ते ने डिलीवरी ब्वॉय को काटा, Video Viral
गाजियाबाद के इंदिरापुरम की घटना
यह घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित न्याय खंड के एक अपार्टमेंट्स में मंगलवार शाम की बताई जा रही है। वायरल वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पास की दूसरी लिफ्ट का दरवाजा खुला और उसमें से निकले एक कुत्ते ने महिला पर हमला करके काट लिया। तभी उस लिफ्ट से एक युवक बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जो कुत्ते को वापस लिफ्ट में ले गया। इस दौरान युवक ने घायल महिला से उसका हाल तक नहीं पूछा और घायल महिला दर्द से कराहती रही।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद महिला घायल महिला दूसरी लिफ्ट से चली गई। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अर्पाटमेंट के लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोज व्याप्त है। इस मामले में अपार्टमेंट के निवासियों ने अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन से कार्रवाई करने और डॉग को लेकर सख्त नियम बनाने की मांग की है। वही संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि अपार्टमेंट में डॉग को लेकर पॉलिसी बना रखी है लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं करते हैं। इस घटना के बाद अब अपार्टमेंट में रहने वाले डॉग मालिकों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के बृज विहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल के बच्चे को बुरी तरह काटा
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines